जिला सांख्यिकी उप-निदेशक हनुमान मीणा।
जिला सांख्यिकी कार्यालय टोंक के उप-निदेशक हनुमान मीना और तीन BLO को सस्पेंड किया है। जिला सांख्यिकी उप-निदेशक हनुमान मीणा को
राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम-13 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्यालय जयपुर
से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। इसके आदेश संयुक्त शासन सचिव राजेंद्र सिंह तंवर ने आज जारी करते हुए बताया कि हनुमान मीणा उप-निदेशक का निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय आयोजना विभाग शासन सचिवालय जयपुर रहेगा।
बता दें कि 10 दिसंबर को जिला सांख्यिकी अधिकारी ( उप-निदेशक) हनुमान मीना शराब के पीकर आए थे। ऑफिस में उन्होंने कर्मचारियों से अभद्रता की थी। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने कलेक्टर से की थी। फिर कलेक्टर के निर्देश के जिला सांख्यिकी अधिकारी हनुमान मीना को पुलिस अस्पताल लेकर गई और उसका चेकअप करवाया। उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
उसके बाद कलेक्टर ने उसे नोटिस भी जारी किया था ओर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय जयपुर कार्यालय में पत्र लिखा था। इसके बाद आज जिला सांख्यिकी कार्यालय टोंक के उप-निदेशक हनुमान मीना को सस्पेंड कर दिया है।
जिला सांख्यिकी अधिकारी हनुमान मीना के सस्पेंड ऑर्डर की प्रति।
एसडीएम टोंक ने 3 बूथ लेवल अधिकारियों को किया सस्पेंड
विधानसभा क्षेत्र टोंक (96) में कार्य में लापरवाही बरतने, कर्तव्य पर उपस्थित नही होने, आदेशों की अवहेलना करने के कारण तीन बूथ लेवल अधिकारी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ( एसडीएम टोंक) हुक्मीचन्द रोहलानिया ने सस्पेंड किया।
एसडीएम टोंक रोहलानिया ने बताया- विधानसभा क्षेत्र टोंक में नव सृजित मतदान केंद्रों पर नियुक्त किये गये 3 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा समय पर उपस्थित नही होने पर राजकीय दरबार उमावि टोंक के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सौरभ जैन, राउमावि मालियों की झोपडिया मेहन्दवास के कनिष्ठ सहायक लोकेश झारोटिया, एंव राउप्रावि शुक्लपुरा हथोना प्रबोधक इसरार अहमद को सस्पेंड किया गया। सस्पेंड के दौरान तीनों कार्मिकों का मुख्यालय तहसील कार्यालय कार्यालय टोंक रखा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.