कार्यक्रम को संबोधित करते प्रभारी।
जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के निदेर्शों के पालन में आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस शहर
राजीव गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद जिला प्रभारी रामकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत आंदोलन है। उन्होंने जोर देकर कहा, कांग्रेस की स्थापना सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त असमानता, अत्याचार, राजतंत्र और छुआछूत जैसी बुराइयों को मिटाने के लिए हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसने कभी राजशाही को स्वीकार नहीं किया और हमेशा हर धर्म, वर्ग व जाति को साथ लेकर चली है।
वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं को किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से कम न समझें। उन्हें उन ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना है जो जनता के हितों को कुचलकर शासन करना चाहती हैं। उन्होंने कार्यकतार्ओं में जोश भरते हुए आगामी लक्ष्य निर्धारित किया कि आने वाले समय में गुना शहर का विधायक कांग्रेस पार्टी से ही बनेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी।
संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला प्रभारी ने एसआईआर का जिक्र किया और कार्यकतार्ओं को मतदाता सूची के गहन अध्ययन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सजग रहें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। हर घर जाकर लोगों को वोटर आईडी कार्ड की महत्ता समझानी होगी। इस अवसर पर गुना शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 एवं 2 के पदाधिकारी, पार्टी के वर्तमान विधायक, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्षद और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.