गुवा | गुवा पूर्वी पंचायत व पश्चिमी पंचायत के अंतर्गत झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत कड़ाके की ठंड को देखते हुए 265 असहाय और वृद्ध ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुवा पूर्वी पंचायत भवन में विशेष शिविर
जैंतगढ़ | चंपुआ वन क्षेत्र में उपस्थित 23 अदद हाथियों के झुंड से एक दंतैल हाथी भटक गया है। हाथी भटक कर वैतरणी नदी पार होकर जैंतगढ़ आस पास भारी उत्पात मचा रहा है। विगत एक सप्ताह से हाथी विभिन्न क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथी हिंसक हो उठा है। हाथी कभी मसाबिला जंगल तो कभी जाम पानी, कभी दीदीबरु, कभी ढकवा जंगल कभी कुकुर भूखा जंगल में डेरा डाल रहा है। शाम को आबादी क्षेत्र में घुसकर तबाही मचा रहा है। बीती रात इस दांतला हाथी ने दल पोसी, काड़ो कोड़ा, मानिकपुर आदि क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। दल पोसी गांव के बुतरु नायक के घर को हाथी ने तोड़ डाला। बीती रात करीब साढ़े दस बजे हाथी दल पोसी पहुंचा बुतरु के घर में सेंध लगा कर घर में रखा धान खा गया। ग्रामीण सड़कों में शाम को निकलने से डर रहे है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.