डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा ने सोमवार को कोटपूतली का दौरा कर विद्युत व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने सरदार स्कूल के सभागार में डिस्कॉम अधिकारियों, लाइनमैनों और फील्ड स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य जिले में बिजली आपूर्
बैठक के दौरान विभाग में लागू किए जा रहे तकनीकी नवाचारों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। चेयरमैन आरती डोगरा ने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल सिस्टम को स्मार्ट बनाना नहीं है, बल्कि इससे फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों की चुनौतियां कम हों और उपभोक्ताओं को समय पर बेहतर सेवाएं मिलें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीक का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे।
लाइनमैनों की समस्याओं को प्राथमिकता
बैठक में लाइनमैनों और अन्य फील्ड कर्मचारियों ने कार्यस्थल से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं, संसाधनों की कमी, तकनीकी प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरणों से संबंधित मुद्दे खुलकर रखे। चेयरमैन ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइनमैन विद्युत तंत्र की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा, सुविधाएं व सम्मान विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डिजिटल मीटरिंग और शिकायत निवारण पर चर्चा
डिजिटल मीटरिंग को लेकर चर्चा करते हुए चेयरमैन ने बताया कि इससे बिजली बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक तेज, प्रभावी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी
इस समीक्षा बैठक में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (रेगुलेशन) दिप्ती माथुर, कोटपूतली-बहरोड़ के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मनोज गुप्ता, सभी क्षेत्रीय एईएन, जेईएन सहित जिले के बड़ी संख्या में लाइनमैन और विद्युतकर्मी उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.