पिथौरागढ़। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में विशेष शिक्षा के तहत 24 रिक्त पदों पर सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होनी है। नियुक्ति के लिए वर्तमान में आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अध्यापकों की नियुक्ति से दिव्यांग बच्चों को बेहतर पठन-पाठन की सुविधा मिल सकेगी। इससे विद्यार्थी सामान्य शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
रिक्त पदों पर आरक्षण के मुताबिक ही 24 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है। शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू की है। इसमें अभ्यर्थी आठ जनवरी तक ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को स्पीड पोस्ट या अन्य माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होगा। अभ्यर्थी नियुक्ति की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.schooleducation.uk.gov.in या pithoragarh.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।
—
आरक्षित रिक्त सीटों का विवरण
एससी 5
एसटी 1
ओबीसी 3
जनरल 13
ईडब्ल्यू 2
दिव्यांग कोटा 1
कोट
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में विशेष शिक्षा के 24 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होनी है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता, आरक्षण, आयु सीमा आदि की जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। – तरुण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा), पिथौरागढ़
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.