सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर रौजा मोड़ के पास एक डायल 112 पुलिस वाहन ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि वाहन में सवार पुलिसकर्मी घायलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस वाहन काफी तेज रफ्तार में था और उसने लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों ने घायल युवकों की मदद करने के बजाय वाहन लेकर घटनास्थल से चले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हुसैनगंज थाना पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया।
घायलों को पटना किया गया रेफर
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायलों की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के उस्ती गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल महतो और 20 वर्षीय गुड्डू महतो के रूप में हुई है। ये दोनों चचेरे भाई हैं और रिश्तेदारी से लौट रहे थे।
घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।
घायल युवकों को छोड़कर फरार हो गए पुलिसकर्मी
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गाड़ी तेज गति में थी और टक्कर के बाद पुलिस का व्यवहार अमानवीय था। परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस चाहती तो समय रहते इलाज के लिए भर्ती करा सकती थी, लेकिन वे घायल युवकों को छोड़कर भाग गए। मामले को लेकर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है।
हुसैनगंज थाना प्रभारी को संबंधित डायल 112 वाहन की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ निश्चित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.