Dhaulpur News : धौलपुर में गौरव यादव और ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया, गुलाब बाग चौराहे पर हेलमेट व सीट बेल्ट के लिए जागरूक किया और गांव-गांव जागरूकता रथ पहुंचाया. धौलपुर परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से वाहन चालक अपने जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.
चालान के डर से नहीं, समझ से करें नियमों का पालन
परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य देश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. इसी उद्देश्य से हर वर्ष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाता है. उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन चालक केवल चालान के डर से नियमों का पालन करता है, तो वह अपने साथ-साथ अपने परिवार के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहा है. बच्चों को अगर शुरू से ही यातायात नियमों के प्रति सजग किया जाए, तो वे भविष्य में एक सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं. इसी संदेश के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित ब्राउजर भी वितरित किए गए.
गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा यातायात नियमों की पालना को लेकर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ चलाया गया. परिवहन निरीक्षक गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों में जागरूकता रथ के माध्यम से बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा, मनियां, राजाखेड़ा, बसई नवाब, सैपऊ और दिहौली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई. हर गांव में जाकर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व को समझाया गया. उन्होंने बताया कि यह अभियान अब तक का सबसे बड़ा सड़क सुरक्षा जागरूकता आयोजन रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.