Dholpur Road Safety Campaign: धौलपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़ के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, तो केवल चालान ही नहीं बल्कि उसके अभिभावकों को भी जेल भेजा जा सकता है. यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जाएगी. अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और बच्चों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
लोकल 18 से बात करते हुए धौलपुर डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़ ने बताया वाहन चलाने के लिए ड्राइवर लाइसेंस की आवश्यकता होती है जो 18 वर्ष के होने पर बनाया जाता है अगर कोई नाबालिग बच्चा लाइट मोटर व्हीकल या 50 सीसी से अधिक का कोई वाहन सड़क पर चलाते हुए पकड़ा जाता है या मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना लाइसेंस के वाहन चलाना अपने आप में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और नाबालिक बच्चा वाहन चलाते समय कोई भी एक्सीडेंट कर देता है या दुर्घटना हो जाती है और इसमें जो नाबालिग बच्चा दोषी है तो इस नाबालिग की सजा उसके अभिभावकों यानी कि उसके माता-पिता या जिस वाहन को नाबालिक चला रहा था उसके मालिक को दी जाएगी क्योंकि उन्होंने उस नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की इजाजत दी.
नाबालिग बच्चों को ड्राइवर लाइसेंस नहीं मिल पाएगा
धौलपुर डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़ ने बताया इस अपराध में बहुत ही कड़ी सजा का प्रावधान है नाबालिग बच्चों के माता-पिता पर 25 हजार का जुर्माना और 3 साल की कैद है और जिस गाड़ी को चलाते हुए नाबालिक बच्चों को पकड़ा गया है उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 1 साल के लिए रद्द कर दिया जाएगा यानी की 1 साल के लिए वह गाड़ी सड़क पर नहीं उतरेगी और 25 वर्ष की आयु तक उस नाबालिग बच्चों को ड्राइवर लाइसेंस नहीं मिल पाएगा.
युवाओं को हेलमेट पहनने को और सीट बेल्ट लगाने
इसलिए हर माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए अगर उनके बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम है तो वह वाहन ना चलाएं क्योंकि बच्चा दुर्घटना का शिकार भी हो सकता है जिससे माता-पिता को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को समझाएं की 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन नहीं चला सकते.
DSP कृष्ण राज जांगिड़ धौलपुर शहर में हमेशा से ही युवाओं को हेलमेट पहनने को और सीट बेल्ट लगाने और भी कई समझाईस अभियान चलाते रहते हैं उनकी इस अच्छी कार्य शैली को देखकर धौलपुर के युवा भी अब हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाते हैं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.