अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक विदेशी चीनी नागरिक द्वारा बिना वैध भारतीय वीजा के लंबे समय 130 दिनों यानी पांच महीने के करीब तक ठहरने का मामला सामने आया है. उक्त चीनी नागरिक नेपाल का 90 दिनों का टूरिस्ट वीजा लेकर पहुंचा था, जो कि बिना वैध दस्तावेजों के भारत पहुंच गया. इतना ही नहीं चीन-तिब्बत विवाद के अति संवेदनशील क्षेत्र तिब्बति धर्मगुरू दलाईलामा निवास स्थान व निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय मकलोडग़ंज में पहुंच गए.
प्रतीकात्मक फोटो.
ना हिंदी समझ रहा था, ना अंग्रेजी समझ रहा था चीनी युवक
अब पुलिस विभाग सहित अन्य सुरक्षा एजैंसियां भी सतर्क होकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है. इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मामला होने जिसमें चीनी नागरिक के पकड़े जाने पर अब कई देशों की निगाहें भारत व चीन पर टिक गई हैं. सोमवार को धर्मशाला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुरक्षा शाखा ने मैक्लोडगंज पुलिस थाना को सूचित किया कि एक विदेशी नागरिक, जो चीनी भाषा में बात कर रहा था, और हिंदी या अंग्रेजी नहीं समझ पा रहा था, उनके कार्यालय पहुंचा है. प्रारंभिक तौर पर उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं बताए गए. सूचना मिलने पर मैक्लोडगंज थाना से एक जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया.
नेपाल का वीजा लेकर भारत चला आया
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट प्रस्तुत किया, जिससे उसकी पहचान लू वेननियन के रूप में हुई. वह चीन के सिचुआन प्रांत का निवासी है, और उसका जन्म 10 मई 1965 को हुआ है. पासपोर्ट युन्नान से जारी किया गया है. जांच में यह भी सामने आया कि उसके पास नेपाल सरकार द्वारा जारी पर्यटक वीज़ा था, जो 29 जून 2025 से 26 सितंबर 2026 तक (90 दिनों के लिए) वैध था. हालांकि, जांच में यह पाया गया कि वह 26 सितंबर 2025 से दो फरवरी 2026 तक लगभग 130 दिनों तक मैक्लोडगंज में बिना वैध भारतीय वीजा के ठहरा रहा.
130 दिन तक रहा अवैध
पुलिस के अनुसार, यह कृत्य विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में एफआईआर संख्या 06/2026 सोमवार दो फरवरी 2026 को मैक्लोडगंज थाना में दर्ज कर ली गई है, मामले की आगे की जांच जारी है. पुलिस विभाग कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर सिंह ने कहा कि चीनी नागरिक के मकलोडग़ंज में 130 दिनों से अधिक अवैध बिना दस्तावेजों के रहने के संदर्भ में मामला सामने आया है. इसमें पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी चीनी नागरिक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.