छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर विशालकाय अजगर निकला है। बागतराई रावा गांव में खेत के किनारे 10 फीट से अधिक लंबा अजगर देखा गया। जिसे सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
ग्रामीणों ने खेत के किनारे एक गड्ढे में अजगर को कुंडली मारकर बैठे देखा। इसकी सूचना तत्काल धमतरी के रुद्री निवासी सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी गई। सूचना मिलते ही सूर्यकांत मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली
विशालकाय अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। धमतरी जिले में पिछले दो महीनों में 10 से अधिक बड़े अजगरों का रेस्क्यू किया जा चुका है, क्योंकि यह क्षेत्र वन क्षेत्र से सटा हुआ है।
सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि, उन्हें बागतराई रावा गांव से फोन पर अजगर मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि, रेस्क्यू किया गया अजगर 10 फीट से अधिक लंबा और लगभग 15 किलोग्राम वजनी है। इसे जल्द ही सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.