दौसा में घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हो गया है
दौसा जिले में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। इससे सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। इसके साथ ही रिमझिम बारिश की तरह ओस की बूंदें गिरने को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
वहीं उत्तर भारत में सक्रिय होते एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 31 दिसंबर को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ 1 जनवरी को घने कोहरे के साथ दौसा समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पहले देखें मौसम से जुड़ी फोटो
गेहूं के पौधों पर जमी ओस की बूंदें

सरसों के पौधों पर जमी ओस बूंदें
न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस
मौसम में आए बदलाव के साथ आसमान में बादल छाने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही कोहरे और बादलों से धूप कमजोर होने से कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा।
क्यों है बारिश की संभावना? मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के अलावा शेखावाटी एरिया के जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
साथ ही 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। एक जनवरी की शाम से ही प्रदेश में घना कोहरा पड़ने और अगले कुछ दिन कोहरा रहने के साथ सर्द हवा चलने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.