भारतीय संस्कृति में दही शुभता और समृद्धि का प्रतीक है, श्रीकृष्ण को प्रिय है, लेकिन दही गिरना या थाली में जूठा छोड़ना अपशकुन और नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है.
देवघर के पागल बाबाआश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय ज्योतिष शास्त्र में भी दही का विशेष महत्व बताया गया है. आमतौर पर लोग दही को शुभ शकुन मानते हैं. किसी भी शुभ कार्य, यात्रा, परीक्षा या इंटरव्यू के लिए घर से निकलते समय दही-चीनी खाना शुभ माना जाता है. ऐसा विश्वास है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है और बाधाएं दूर होती हैं.
दही का होता है अपशकुन संकेत
हालांकि, ज्योतिषाचार्य ने दही से जुड़े कुछ अपशकुन भी बताए गए हैं, जिनके बारे में कम लोग जानते हैं. अगर घर में दही की कटोरी अचानक गिर जाए तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. इससे घर की समृद्धि में कमी, आर्थिक नुकसान या पारिवारिक कलह की संभावना बन सकती है.
बड़ी परेशानी का संकेत
दरअसल, दही को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है. चंद्रमा मन, भावनाओं और शांति का कारक ग्रह है. जब दही गिरता है, तो इसे चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से जोड़ा जाता है. विशेष रूप से अगर किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकलते समय दही गिर जाए, तो यह बेहद अशुभ माना जाता है. इसके अलावा, अगर घर में बार-बार दही गिरने की घटनाएं हों, तो इसे आने वाली बड़ी परेशानी का संकेत माना जाता है. साथ ही, दही को कभी भी थाली में जूठा छोड़ना नहीं चाहिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह भी अपशकुन होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.