देवघर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 19 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 317 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन लगभग 130 ग्राम है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, देवघर के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजय मार्डी (उम्र करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के साउथ आसनसोल थाना अंतर्गत पलटन धौड़ा का निवासी है। उसके पिता का नाम दिवेश्वर मार्डी है। इस मामले में जसीडीह थाना में कांड संख्या 58/26, दिनांक 19.02.2026 के तहत धारा 317(5)/3(5)/BNS एवं 21(b)/22(b) NDPS एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान 317 पुड़िया ब्राउन शुगर के अलावा, एक OPPO Reno 14 5G मोबाइल, काली पहाड़ी से जसीडीह का एक रेलवे टिकट, दो बीड़ी, दो चाभियां, एक नीले रंग का बैग, एक काला कपड़ा, 1190 रुपए नगद, एक लाल रंग की गंजी, एक गुलाबी कैरी बैग और एक नीली जींस पैंट भी बरामद की गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.