मधेपुरा में पूर्व पार्षद सह राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भारती ने भीषण ठंड के बीच नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर परिषद क्षेत्र में गरीबों के लिए न तो कंबल वितरण किया गया और
.
विनीता भारती ने कहा कि वह स्वयं मधेपुरा नगर परिषद में पार्षद रह चुकी हैं और उनके कार्यकाल में हर वर्ष ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे जाते थे। प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की जाती थी। लेकिन विगत दस वर्षों के इतिहास में इस वर्ष सबसे अधिक ठंड पड़ने के बावजूद नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सुबह-सुबह छाया घना कोहरा।
संवेदनहीन हो चुके हैं कार्यपालक पदाधिकारी
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुके हैं। शहर की जनता की समस्याओं से कटे हुए हैं। भीषण ठंड में जब गरीब और बेघर लोग ठिठुरने को मजबूर हैं, तब नगर परिषद के जिम्मेदार पदाधिकारी शहर की चिंता छोड़कर लूट योजनाओं को पूरा करने में दिन-रात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नगर परिषद का इस तरह लापता रहना बेहद निंदनीय है।
विनीता भारती ने जिला प्रशासन से मांग की कि जब नगर परिषद आम जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ चुकी है, तब प्रशासन अपने स्तर से कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था करे, ताकि शहर के गरीबों और जरूरतमंदों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोग मजबूरी में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर अपने निजी पैसों से आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यह जिम्मेदारी नगर परिषद की है।
उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15 दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। ऐसे हालात में नगर परिषद की निष्क्रियता और उदासीन रवैया आम जनता के लिए गंभीर संकट पैदा कर रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.