शासन की ओर से आने वाली स्कूल ग्रांट (कांन्टिजेंसी) राशि को अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने वाले जनशिक्षक राजेश वानखेड़े और एक शिक्षक पवन मिश्रा के खिलाफ अब शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय जांच भी की जाएगी। जांच के बाद इन पर अमानत में खयानत का प्रकरण भी दर्ज करवाया जाएगा। मामले में एक बीआरसी का भी निलंबन होना तय है। बीआरसी रामप्रसाद राठौर के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू की जाएगी। बड़नगर विखं में जनशिक्षक वानखेड़े ने विकासखंड में प्रभारी बीएसी और अकाउंटेंट के प्रभार में रहते हुए प्राध्यापकों से ओटीपी प्राप्त कर स्कूल ग्रांट की राशि को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.