कृष्णा यादव इस बदलाव की मिसाल हैं. पहले वे अपने बड़े भाई के साथ मिलकर रबी और खरीफ फसलों की खेती में सहयोग करते थे. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कुछ अलग करने की सोची और खेती के साथ मधुमक्खी पालन शुरू करने का निर्णय लिया, ताकि वह आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें.
कृष्णा यादव बदलाव की मिसाल
देवघर प्रखंड अंतर्गत पदनबेरा गांव निवासी कृष्णा यादव इस बदलाव की मिसाल हैं. पहले वे अपने बड़े भाई के साथ मिलकर रबी और खरीफ फसलों की खेती में सहयोग करते थे. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कुछ अलग करने की सोची और खेती के साथ मधुमक्खी पालन शुरू करने का निर्णय लिया, ताकि वह आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें.
सरकारी सहयोग से मिली ट्रेनिंग
मधुमक्खी पालन की शुरुआत से पहले कृष्णा यादव ने जिला उद्यान विभाग से संपर्क किया. यहां उन्होंने मधुमक्खी पालन की विधिवत और निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त की. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने विभाग में आवेदन कर मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स भी प्राप्त किए. सरकारी सहयोग मिलने से उनके लिए इस कार्य की शुरुआत आसान हो गई.
देवघर का मौसम और चुनौतियां
कृष्णा यादव बताते हैं कि देवघर में साल भर मधु उत्पादन संभव नहीं हो पाता, क्योंकि यहां का मौसम हर समय अनुकूल नहीं रहता. फिलहाल सरसों का मौसम चल रहा है, इसलिए मधु उत्पादन में कोई विशेष परेशानी नहीं है. हालांकि, सरसों की फसल कटने के बाद मधुमक्खियों को दूसरे स्थान पर ले जाना पड़ता है.
माइग्रेशन बनी बड़ी चुनौती
सीजन समाप्त होने के बाद मधुमक्खियों को जंगल क्षेत्रों में माइग्रेट करना पड़ता है, जहां पेड़ों के फूलों से मधु उत्पादन किया जा सके. इस प्रक्रिया में खर्च बढ़ जाता है और मधुमक्खियों की देखभाल के लिए एक व्यक्ति को लगातार वहीं रहना पड़ता है, ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो.
कमाई और भविष्य की संभावनाएं
कृष्णा यादव के अनुसार, एक बॉक्स से लगभग 5 किलोग्राम तक मधु उत्पादन किया जा सकता है. यदि किसी किसान के पास 20 बॉक्स हों, तो करीब 100 किलोग्राम मधु का उत्पादन संभव है, जिससे अच्छी आय अर्जित की जा सकती है. उनकी यह पहल उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है, जो खेती के साथ कुछ नया कर अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.