दिसंबर के महीने में धनु राशि में ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. इस योग का असर कई राशियों की बंद किस्मत को भी खोलने वाला है. जाने सब कुछ देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य :
देवघर की पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार 7 सितंबर को मंगल ग्रह धनु राशि में गोचर करने वाले हैं जहां चंद्रमा पहले से ही विराजमान रहेंगे. मंगल और चंद्रमा मिलकर मालव्य महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करते हैं जो अत्यंत शुभ होता है. वैसे तो इस राजयोग का प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा लेकिन तीन ऐसी राशि है जिसके ऊपर मालव्य महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव विशेष पड़ने वाला है. वह तीन राशि हैं कन्या, वृश्चिक और मीन.
कन्या राशि वालों के लिए शुभ संयोग
महालक्ष्मी राजयोग कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. इसके प्रभाव से पारिवारिक जीवन में शांति आएगी. रिश्तों में अधिक प्रेम होने पर आपको सुख महसूस होगा. भौतिक सुख बढ़ेगा. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. निवेश की नई योजनाओं का हिस्सा बनेंगे, जिससे भविष्य में मनचाहा लाभ होगा. लाभ के अच्छे मौके इस दौरान देखने को मिल सकते हैं. विवाह के लिए प्रस्ताव आएंगे.
मिलेगी आर्थिक मदद
महालक्ष्मी राजयोग वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह समय बहुत उत्तम रहने वाला है. आपकी क्रिएटिविटी से लोग आकर्षित होंगे. लव लाइफ बेहतर होगी और संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. इस अवधि में आप किसी पुराने और घनिष्ठ मित्र से भी मिल सकते हैं. रिश्तेदारों और करीबियों से उपहार या कोई आर्थिक मदद मिल सकती है.
पुराने मित्रों और प्रिय लोगों से मुलाकात संभव
महालक्ष्मी राजयोग मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाहे स्थान पर तबादले की सूचना प्राप्त हो सकती है. इससे मन प्रसन्न रहने के साथ-साथ परिवार में भी खुशियों की लहर दौड़ सकती है. हालांकि, मेष राशि वालों के कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. पुराने मित्रों और प्रिय लोगों से मुलाकात संभव है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.