Deoghar Airport: देशभर में इंडिगो फ्लाइट्स की अव्यवस्था के बीच देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें अब पूरी तरह पटरी पर लौट आई हैं. दिल्ली की शाम वाली फ्लाइट को छोड़ बाकी सभी उड़ानें समय पर संचालित हो रही हैं, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है.
ख़बरें फटाफट
देवघरः देश के कुछ एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को इंडिगो की फ्लाइट के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, तो कहीं अचानक फ्लाइट कैंसिल हो जाने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, धीरे-धीरे अब स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है, लेकिन अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है. वहीं, संथाल प्रगना का एकमात्र एयरपोर्ट देवघर एयरपोर्ट से भी इंडिगो की फ्लाइटें कई दिनों तक रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई. लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है.
देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें पटरी पर, यात्रियों को मिली राहत देवघर एयरपोर्ट के एयरपोर्ट प्रबंधक ने जानकारी देते हुए कहाँ की देवघर एयरपोर्ट से अब उड़ान संचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है. दिल्ली की शाम वाली फ्लाइट को छोड़कर बाकी सभी उड़ानें समय पर पहुंच-रवानगी कर रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन, डायवर्जन और देरी के कारण परेशान हो रहे यात्रियों को अब बड़ी राहत मिली है. टर्मिनल के सभी संचालन सुचारू और कुशलतापूर्वक जारी हैं. चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच तथा आगमन क्षेत्र में यात्री बिना किसी भीड़ या समस्या के आवागमन कर रहे हैं.
देवघर एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें आगमन एवं प्रस्थान समय:
कोलकाता फ्लाइट
आगमन: सुबह 11बजकर 25मिनट प्रस्थान: दोपहर 12:20 बजे. बेंगलुरु फ्लाइट आगमन सुबह 10बजकर 40 मिनट और प्रस्थान: सुबह11बजकर 10 मिनट. मुंबई फ्लाइट आगमन दोपहर 01बजकर 15 मिनट और प्रस्थान: दोपहर 01बजकर 45 मिनट दिल्ली फ्लाइट आगमन दोपहर 12बजकर 50 मिनट और प्रस्थान दोपहर 01बजकर 20 मिनट.
यात्रियों को अब देवघर में बेफिक्र यात्रा का अनुभव:
सभी रूट की उड़ानों के समय पर संचालन से यात्री अब निर्बाध और आरामदायक यात्रा का लाभ ले रहे हैं. एयरपोर्ट प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगामी दिनों में भी सेवाएं इसी तरह सुचारू रहेंगी. हालांकि अभी सिर्फ देवघर एयरपोर्ट से देवघर दिल्ली की रात की फ्लाइट रद्द की गई है, आने वाले दिनों मे इस फ्लाइट को भी सुचारु रूप से चलाया जाएगा.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें