झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. बाबा के दर्शन के बाद श्रद्धालु प्रसाद के रूप में जिस चीज़ को सबसे ज्यादा खरीदते हैं, वह है देवघर की मशहूर पेड़ा गली का पेड़ा. मंदिर के पास स्थित पेड़ा गली अपनी अलग पहचान रखती है. यह एक छोटी सी गली है, लेकिन यहां सिर्फ पेड़े की ही दुकानें मिलती हैं. न कपड़े, न जूते और न ही अन्य सामान चारों ओर सिर्फ पेड़े की मिठास और खुशबू. कहा जाता है कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद पेड़ा साथ लेकर जाना शुभ माना जाता है. श्रद्धालु इसे प्रसाद के रूप में अपने घर ले जाते हैं और परिवार व रिश्तेदारों में बांटते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.