कोहरे के कारण ब्रिज पर पास के वाहन भी नहीं नजर आ रहे।
सीहोर जिले में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। सुबह विजिबिलिटी घटकर लगभग 15 मीटर रह गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। आसमान में चारों ओर कोहरा ही कोहरा दिखाई दे रहा था। सुबह 6:30 भी आसानी से आरओबी नजर नहीं आ रहा था।
इस साल ठंड के मौसम में नए साल के तीसरे और चौथे दिन सीहोर जिले में लगातार दो दिन घना कोहरा छाया है। कोहरे के कारण सूर्योदय भी काफी देरी से हुआ और उसकी किरणें देर से धरती पर पहुंचीं।
ब्रिज पर वाहनों की रफ्तार कम रही।
नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को पास की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थीं। चारों ओर धुंध छाई हुई थी।
आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीहोर-जमुनिया मार्ग पर जमुनिया डैम के पास और रेलवे ओवरब्रिज पर भी घना कोहरा देखा गया, जिससे लाइटें भी धुंधली नजर आ रही थीं।
शासकीय कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक एस.एस. तोमर ने बताया कि आसमान में बादल छाए हुए हैं। उन्होंने अनुमान जताया कि आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बादलों के छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.