राजसमंद में शनिवार को एक बार फिर घना कोहरा छा गया, जिससे वाहनों की आवाजाही, बाजार और आम जनजीवन प्रभावित रहा, सर्दी का असर बढ़ा। कोहरे के कारण नो चोकी का मनमोहक दृश्य ।
राजसमंद में शनिवार को एक बार फिर घना कोहरा छा जाने से जनजीवन प्रभावित रहा। पिछले सप्ताह लगातार कोहरे के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हुआ था और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार सुबह फिर से घना कोहरा छा गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों म
12 बजे तक नहीं निकली धूप
कोहरे का असर बाजारों में भी दिखाई दिया, जहां सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। केवल जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दूध सप्लायर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 12 बजे तक धूप नहीं निकलने से ठंड और गलन का असर और अधिक बढ़ गया, जिससे लोगों ने कड़ाके की सर्दी का एहसास किया।
झील देखने पहुंचे
सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं कोहरे के कारण नौ चौकी पाल क्षेत्र में झील का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दिया। झील पर छाए कोहरे से आसमान और पानी एक-दूसरे में मिलते नजर आए। सुबह की मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने इस खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.