पंजाब घने कोहरे की चपेट में है, जिससे दृश्यता काफी कम रही। अमृतसर में सुबह के समय दृश्यता मात्र 200 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 900 मीटर दर्ज की गई।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ लुधियाना व बठिंडा ठंडा रहा। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
16 दिसंबर को पंजाब में 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवाएं भी चलेंगी। हालांकि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल अगले सात दिनों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।
पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 26.8 डिग्री का तापमान मानसा का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री, लुधियाना का 24.3 डिग्री, पटियाला का 24.1 डिग्री, पठानकोट का 23.4 डिग्री, बठिंडा का 24.9 डिग्री, गुरदासपुर का 22.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री, पटियाला का 8.2 डिग्री, पठानकोट का 9.6 डिग्री, होशियारपुर का 9.8 डिग्री व गुरदासपुर का 7.0 डिग्री दर्ज किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.