खगड़िया में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 3 जनवरी 2026 तक बंद रखने का
शुक्रवार सुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। पछुआ हवाएं 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण ठंड में और वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सुबह कोहरे के कारण नहीं दिख रहा सड़क।
बढ़ती ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी आरती ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है।
3 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
जारी आदेश के मुताबिक, खगड़िया जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों, निजी कोचिंग संस्थानों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियां (पठन-पाठन) 03 जनवरी 2026 तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। यह आदेश 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।
प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का यह दूसरा मौका है। इससे पहले भी 22 से 24 दिसंबर 2025 तक स्कूलों को बंद किया गया था, जिसकी अवधि बाद में 3 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई थी। 30 और 31 दिसंबर को भी पूर्ण प्रतिबंध लागू था। लगातार प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय पुनः लिया गया है।

कोहरे से लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी।
बच्चों को ठंड से बचाने के आदेश
इस आदेश की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, नगर निकायों और सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है ताकि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सभी स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलने दें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.