पूर्णिया में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घने कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। दोनों घर से किसी जरूरी काम से निकले थे। रास्ते में तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान सरसी के चंपावती भट्टा चकला निवासी रमेश कुमार और व
.
मृतक रमेश के पिता सुरेश हेंब्रम ने बताया कि दोस्त के साथ सरसी मोड़ जा रहा था। कोहरे की वजह से सामने कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। इसी दौरान सामने अचानक एक तेज रफ्तार वाहन आ गई। बाइक में टक्कर मारते ही मौके से भाग निकला। दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई।
घर में मचा कोहराम
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.