पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को अमृतसर में दृश्यता शून्य, फरीदकोट में 10 मीटर और लुधियाना व पटियाला में 50-50 मीटर दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले तीन पंजाब में बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से वेस्टर्न हिमालयन रीजन को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। हालांकि यह विक्षोभ कमजोर है, इसलिए इससे पंजाब के मौसम पर कोई ज्यादा असर पड़ने की संभावना फिलहाल नहीं लग रही है।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री, लुधियाना का 7.6 डिग्री, पटियाला का 10.8 डिग्री, पठानकोट का 8.0 डिग्री, बठिंडा का 10.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक 25.4 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 20.9 डिग्री, लुधियाना का 22.4 डिग्री, पटियाला का 22.1 डिग्री, पठानकोट का 21.9 डिग्री, बठिंडा का 24.7 डिग्री, गुरदासपुर का 17.4 डिग्री, फाजिल्का का 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.