Delhi School Nursery Admission 2026: दिल्ली के निजी स्कूल शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी में दाखिले के लिए चयनित विद्यार्थियों की पहली सूची की घोषणा करेंगे। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सूची में लगभग 1.25 लाख बच्चों के नाम शामिल होने की संभावना है।
एक अधिकारी बताया कि शहरभर के 1,741 निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल शुक्रवार को पहली सूची जारी करेंगे। इस सूची में वेटिंग लिस्ट सहित लगभग 1.25 लाख बच्चों के नाम शामिल होंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित प्रवेश संरचना के तहत, मूलभूत चरण में नर्सरी और किंडरगार्टन (केजी) शामिल हैं, जिसके बाद कक्षा 1 आती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.