जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर नारेबाजी किए जाने की शिकायत दिल्ली पुलिस को मिली है। पुलिस स्टेशन वसंत कुंज नॉर्थ में जेएनयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर द्वारा दर्ज कराई गई इस शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोमवार रात को साबरमती हॉस्टल के बाहर कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी की गई। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले पर जेएनयू सुरक्षा विभाग ने वसंत कुंज(नॉर्थ) थाना एसएचओ को मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नारेबाजी का आरोप जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित कई दूसरे छात्रों पर लगा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.