दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर टाटा टिएगो कार में रहस्यमयी तरीके से तीन शव मिलने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मौत से पहले कार में चार लोग मौजूद थे। कार चालक की बगल वाली सीट पर भी कोई था, लेकिन घटना के बाद से वह गायब है।
सीसीटीवी फुटेज में कार में नजर आया चौथा शख्स ‘बाबा’ के वेश में बैठा दिखा था। पुलिस को उम्मीद है कि ‘बाबा’ का इस मामले में ‘की लिंक’ हो सकता है। अब ये मामला सामूहिक आत्महत्या से निकलकर साजिश और सुनियोजित अपराध की ओर बढ़ गया है।
Trending Videos
2 of 8
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
– फोटो : अमर उजाला
दरअसल, रविवार को फ्लाईओवर पर खड़ी कार से 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय शिव नरेश और एक महिला का शव मिला था। पुलिस को शुरुआती जांच में लूट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले।
3 of 8
कार में मिली महिला समेत तीन की लाश, जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
कार में रखे मोबाइल फोन और महिला के गहने सुरक्षित मिले, जिससे पुलिस ने लूट की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, चौथे आदमी की मौजूदगी की बात सामने आते ही पूरा केस नए सवालों के घेरे में आ गया।
4 of 8
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
– फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
बाहरी जिले के डीसीटी सचिन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। कार बापरौला की तरफ से आ रही थी। कार की आवाजाही वाले मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरों को रेखा जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस को तीन गिलास और कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल मिली थी, जिनसे तीखी और संदिग्ध गंध आ रही थी।
5 of 8
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए गिलास और बोतल भेज दिए हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि जहर किस प्रकार का था और उसे कहां से खरीदा गया। मृतकों के मोबाइल फोन की काल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा को फुटेज के साथ मैप किया जा रहा है।