एनसीआर में बारिश
नोएडा में सुबह से हो रही बारिश की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। बादलों की तेज गरज के साथ शुरू हुई बारिश, सर्दी भी बढ़ी। सुबह के समय बारिश तेज रही लेकिन अब हल्की बारिश हो रही और बादल भी घिरे हुए हैं। बारिश के साथ सर्द हवाएं भी कर रहीं परेशान। नोएडा में सुबह का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
नोएडा में सड़क किनारे जलभराव
नोएडा में सुबह से हल्की बारिश हो रही थी। लगभग 11 बजे के बाद तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर पानी भर गया। ऑफिस आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सेक्टर 73 में पानी सड़क किनारे भर गया।
मौसम विभाग ने पहले ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की थी। इस बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19-21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 6-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। इससे ठंड एक बार फिर लौटेगी और सुबह-रात में ठिठुरन बढ़ेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



