Kamal Death Case: राजधानी दिल्ली में जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में गुरुवार देर रात गिरने से कमल की मौत हो गई। जनकपुरी वी-ब्लॉक में 20 फीट गहरे गड्ढे में रात गिरे युवक ने मदद न मिलने पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं इस मामले में आज दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद घटनास्थल जनकपुरी पहुंचे।
इस दौरान मंत्री आशीष सूद ने कहा कि ‘इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।’
उन्होंने कहा कि ‘सभी विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार सड़क को सुचारू रूप से संचालित कराया जाएगा, ताकी लोगों को कम से कम असुविधा हो। इसी उद्देश्य से हम घटनास्थल पर पहुंचे हैं। दोषी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना से हम भी आहत हैं। इसमें सुधार के लिए स्वयं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निगरानी कर रही हैं।’
#WATCH | Delhi Minister Ashish Sood says, “…All the officers responsible for the incident have been suspended…The police have also registered an FIR, and an investigation is underway…We will not spare any accused…” https://t.co/KvyxohjM7Y pic.twitter.com/2zThKWDJKx
— ANI (@ANI) February 7, 2026
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.