- Hindi News
- National
- Delhi JNU Protest Slogan Viral Video; Narendra Modi Amit Shah | Umar Khalid Delhi Riots
- कॉपी लिंक
वीडियो 35 सेकंड का है, इसे JNU कैंपस में रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ स्टूडेंट पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। 35 सेकंड के वीडियो में स्टूडेंट कह रहे हैं… ” मोदी शाह की कब्र खुदेगी जेएनयू की धरती पर…।”
ऐसा कहा जा रहा है कि ये छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत नामंजूर होने का विरोध कर रहे थे। इन लोगों ने खालिद के समर्थन में जुलूस भी निकाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
हालांकि JNU स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि हर साल छात्र 5 जनवरी 2020 को कैंपस में हुई हिंसा की निंदा करने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हैं।
मिश्रा ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि विरोध प्रदर्शन में लगाए गए सभी नारे वैचारिक थे और किसी पर व्यक्तिगत हमला नहीं करते थे। वे किसी के लिए निर्देशित नहीं थे।
दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने भी कहा है कि नारों के संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
कांग्रेस नेता बोले- ये गुस्सा जाहिर करने का तरीका है
JNU कैंपस में PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह गुस्सा जाहिर करने का एक तरीका है। JNU में 2020 दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ गुस्सा है। उमर खालिद और शरजील इमाम साथ ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वे मुसलमान हैं। उमर खालिद और शरजील इमाम के साथ नाइंसाफी हुई है। SC का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
5 जनवरी 2020 को क्या हुआ था…

JNU कैंपस में 5 जनवरी 2020 को हिंसा भड़क गई थी। कुछ नकाबपोश लोगों ने कैंपस में घुसकर तीन हॉस्टलों में छात्रों को निशाना बनाया। उन पर लाठियों, पत्थरों और लोहे की छड़ों से हमला किया। निवासियों को मारा और खिड़कियां, फर्नीचर और निजी सामान तोड़ दिए।
लगभग दो घंटे तक कैंपस में अराजकता फैली रही, जिसमें JNU स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हुए थे।
दिल्ली पुलिस पर भी कैंपस में हिंसा करने वालों पर कार्रवाई न करने और FIR में घोष सहित छात्र संघ नेताओं का नाम होने पर पक्षपात का आरोप लगा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.