दिल्ली विधानसभा ने एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री पंजाब, डीपीजी पंजाब, जालंधर पुलिस कमिश्नर को दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मामले में फटकार लगाई है। तीनों से पूछा गया है कि तय समय (12 फरवरी) तक जवाब क्यों नहीं दिया। उन्हें अब 20 फरवरी तक का आखिरी समय दिया गया है। दिल्ली विधानसभा के सचिव रंजीत सिंह की तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि, अगर अब जवाब नहीं मिलता है तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी। यह पत्र विशेषाधिकार हनन और अवमानना की शिकायतों के संबंध में है, जो दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी की तरफ से सिख गुरुओं के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों से जुड़ा है। बता दें कि AAP नेता आतिश पर दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही दौरान सिख गुरुओं पर टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर जालंधर के AAP नेता इलबाल सिंह बग्गी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और कैंट MLA परगट सिंह, सुखपाल खैहरा पर केस दर्ज किया गया था। दोनों नेताओं के खिलाफ आरोप था कि इन्होंने वीडियो को आगे शेयर किया है। इसके अलावा जालंधर पुलिस ने मोहाली फोरेंसिक लैब से वीडियो की जांच करवाई थी। इसमें कहा गया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है जिसके चलते भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा के नाम भी FIR में दर्ज किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा से जारी लेटर की अहम बातें… अब जानें क्या है पूरा मामला…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.