Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं, जबकि नैनीताल में बारिश शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बिजली चमकने की संभावना है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं.
मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब रहने का सिलसिला जारी रहेगा. आज 15 मार्च रविवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली गर्जन के साथ चमकेगी. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक राज्य में मौसम 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चेतावनी जारी की गई. बीते दिन जहां पांच पहाड़ी जिलों और देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी जनपद में मौसम खराब रहने का दौर चल रहा था वही आज वीकेंड के दिन मौसम ने अपना दायरा राज्य के सभी जिलों तक बढ़ा लिया है. चलिए विस्तार से जानते हैं उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक मौसम का पूरा हाल…
आज कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
वीकेंड के दिन उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का दायरा पूरे राज्य तक फैल चुका है. आज 15 मार्च रविवार को पश्चिमी विक्षोभ राज्य के सभी जिलों को प्रभावित करेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकेगी तो वही अन्य मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 3500 मी से निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा लेकिन उच्च हिमालय क्षेत्र में बारिश बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे. मैदानी जिला हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि में भी धूप के गर्माहट महसूस नहीं होगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
- खराब मौसम का दौरा 7 मार्च से चल रहा है और ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अभी मौसम को ओर ज्यादा खराब करेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताह के पहले दिन 16 मार्च सोमवार को भी राज्य के सभी जिलों में मौसम खराब रहेगा और राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में 3500 मीटर या अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और गर्जन के साथ बिजली चमकेगी.
- वहीं मैदानी जनपदों हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि में भी कुछ स्थानों पर बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का दौर जारी रहेगा. आसमान में बादलों की आवाजाही होने से तापमान में गिरावट आएगी. उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को अपने प्लान में बदलाव करने की जरूरत है. उत्तराखंड का मौसम आज 15 मार्च और 16 मार्च को ट्रैकिंग या उच्च हिमालय क्षेत्रों में जाने के अनुकूल नहीं है.
- मौसम विभाग के अनुसार रविवार 15 मार्च को राज्य के सभी पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम खराब रहने वाला है. आज पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर निकलने वाली धूप में तीखापन यानी गर्माहट नहीं होगी. पहाड़ों से चलने वाली हवाएं सर्द होगी जो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का एहसास कराएंगी. पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने वालों को आज अपने प्लान में पूरी तरह से बदलाव करना होगा क्योंकि 7 मार्च से पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण रास्ते फिसलन भरे रहेंगे. मैदानी क्षेत्रों में भी लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. ऐसे मौसम में सेहत का बिगड़ना यानी वायरल फीवर, सर्दी जुकाम, बुखार आदि होने से आपका बजट बिगाड़ सकता है. पहाड़ों से चलने वाली हवाएं बर्फबारी का एहसास कराएंगी जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.