इन जिलों में स्कूलों को बंद के आदेश
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अचानक मौसम में बदलाव आया है और राज्य के ऊंचे हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है तो वही मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश पड़ने से तापमान में कमी दर्ज की गई है. आज भी कई जिलों में बर्फबारी की संभावना है.ठंड को देखते हुए 24 जनवरी यानी आज कुछ जिलों के जिलाधिकारियो ने बर्फबारी और बारिश के मद्देनजर प्रदेश के अधिकांश जिलों के स्कूलों को बंद करने के लिए आदेश जारी किए हैं. उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी, देहरादून, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र शनिवार को बंद रहेंगे.
आज भी उत्तराखंड में यहां रहेगा स्नोफॉल
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज विशेष रूप से पांच पर्वतीय जिलों जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ हो यहां हिमपात होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 2300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की होने की संभावना है, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ गिरने से तापमान शून्य से नीचे जा सकता है. इन इलाकों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए..
विभाग ने देहरादून का शुक्रवार को दिनभर तेज बारिश के कारण तापमान में कमी आई वहीं लोगों को सूखी ठंड से निजात मिली लेकिन शहर में शीतलहर भी चल पड़ी है. आज देहरादून में बारिश तो नहीं देखने के लिए मिलेगी बल्कि यहां अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है. राजधानी में सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने आज यहां का अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 07°C के आसपास रहने का अनुमान जताया है.
मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.