Uttarakhand Weather Update Live: उत्तराखंड में होने वाली है भारी बारिश
उत्तराखंड में 27 जनवरी और 28 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, मसूरी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं. इस बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड फिर से बढ़ जाएगी.
Uttarakhand Weather: बर्फबारी से वापस लौटी पर्यटन की रौनक
उत्तरकाशी जिले की ऊंची पहाड़ियों में ताज़ा बर्फबारी के बाद पर्यटन सीजन में फिर से रौनक लौट आई है. यमुनाघाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केदारकांठा, हरकीदून, सांकरी और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही तेज हो गई है. देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे सैलानी बर्फ से ढकी वादियों और पहाड़ों की खूबसूरती का भरपूर आनंद ले रहे हैं. पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने पहले सिर्फ फ्रिज में जमी बर्फ देखी थी, लेकिन पहली बार प्राकृतिक बर्फ को करीब से देखकर उन्हें जन्नत जैसा एहसास हो रहा है.
Uttarakhand Snowfall: बर्फबारी से कारोबार को मिला सहारा
उत्तरकाशी में बर्फबारी के बाद होटल, होमस्टे और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है. लंबे समय से पर्यटन में आई सुस्ती के बाद अब कारोबार में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. बर्फ में खेलते, फोटो और वीडियो बनाते पर्यटक बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं. वहीं प्रशासन ने पर्यटकों से मौसम की जानकारी लेने, सावधानी बरतने और सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है. बर्फबारी के बीच उत्तरकाशी की पहाड़ियां एक बार फिर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं.
बर्फबारी के चलते बिजली के तारों पर बर्फ जम गई और तारें झुक गई हैं, जिसके चलते यहां आपूर्ति बाधित रही. वहीं कहीं तेज हवा के चलते विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए. बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर विद्युत कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसकी वजह से परेशानी हो रही है. उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भी सीजन की पहली बर्फबारी होने से यहां का नजारा देखने लायक है. ऐसी सर्दी में त्रियुगीनारायण में 7 जोड़ों की शादी हुई और एक वायरल वीडियो में तो बाराती दुल्हन के घर पहुंचे, तो बर्फबारी भी शुरू हो गई. गाड़ियां फंसने के कारण विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और बाराती 21 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे.
हालांकि रविवार को देहरादून में दोपहर के समय धूप खिलने से थोड़ी ठंड से राहत मिली. चकराता और अन्य कुछ सड़क हादसों को देख प्रशासन की ओर से सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है. आपदा प्रबंधन सचिव ने पहाड़ी इलाकों के निवासी, पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के साथ ही पहाड़ी मार्गों पर जाने वाले लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है. इसके अलावा भी बर्फबारी की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालय एवं बर्फीले इलाकों में न जाने को कहा जा रहा है.
कैसा रहेगा आज उत्तराखंड का मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़ , उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. राज्य के लगभग 2800 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात देखने के लिए मिल सकता है. वहीं दूसरी और देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कुहांसा छाए रहने की संभावना है. वहीं अन्य शेष जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा. हालांकि सुबह के वक्त कुहासा देखने के लिए मिल सकता है. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस रहने का अनुमान है.
नई टिहरी का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार बीते रोज, बीते रोज देहरादून का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर न्यूनतम तापमान 6.8डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.