Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में शुष्क मौसम से सूखी ठंड बढ़ी है, जिससे किसान-बागवान प्रभावित हैं और वायरल-फ्लू के मरीज बढ़े हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश व 3400 मीटर से ऊपर बर्फबारी संभव है, शेष जिलों में मौसम ड्राई रहेगा आज.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, खासकर उच्च हिमालय के 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है. वहीं प्रदेश के शेष जिलों का मौसम शुष्क रहने के आसार है.
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक ,आज हरिद्वार और उधमसिंह नगर के साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. देहरादून में भी आज आसमान मुख्यतः साफ़ रहेगा जबकि कहीं – कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. देर रात या सुबह के समय यहाँ कुहासा छाए रहने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06°C के लगभग रहने की संभावना है.
पंतनगर के न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
About the Author

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.