बारिश,हवा और बर्फबारी से बढ़ सकती है दिक्कतें
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के बागेश्वर, पिथौरागढ़ , उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. राज्य के लगभग 2500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्नोफॉल देखने के लिए मिल सकता है. वहीं दूसरी तरफ राजधानी देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है जबकि राज्य के शेष जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. आज देहरादून में कहीं आसमान साफ तो कहीं पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी में गरज के साथ बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं 2800 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी पड़ सकती हैं. इसके साथ ही 30-40 kmph की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की सांभावना भी है. आज दून का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 09°C के लगभग रहने की सांभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के अधिकतर स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 2500 मीटर और उससे ज्यादा ऊँचाई वाले क्षेत्रो में हिमपात होने से निचले इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ने की सांभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत जनपदों मेंक हीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने से लेकर ओलावृटि की संभावना भी है . वहीं आज इन इलाकों में 40 से 50 kmph की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. भीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं -कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं नई दिल्ली स्थित आईएमडी सेंटर से वेदर फोरकास्ट में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में बारिश और बर्फबारी के सिलसिला 31 जनवरी तक जारी रहा सकता है.
नई टिहरी का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.