Uttarakhand weather Live: देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घना कोहरा और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है. ठंड को देखते हुए हरिद्वार में सभी स्कूल बंद रहेंगे. देहरादून व नैनीताल में कक्षा 5 तक शुक्रवार-शनिवार अवकाश रहेगा.
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है खासकर प्रदेश के लगभग 3400 मीटर और उससे ज्यादा ऊँचाई वाले क्षेत्रो में हिमपात की संभावना जताई गई है. वहीं राज्य के शेष जिलों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के दो जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है जिसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के अनेक स्थानों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इसलिए इन दोनों जिलों के कुछ स्थानों में शीत लहर चलने और और शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसलिए हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, तमाम शासकीय और अशासकीय विद्यालयों की आज के दिन की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं. वहीं देहरादून और नैनीताल में 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी की घोषणा की गई है.
हरिद्वार ही नहीं नैनीताल में भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज हरिद्वार और उधमसिंह नगर के साथ ही प्रदेश के नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. जहां एक तरफ कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ाएगा वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने से यातायात के लिए मौसम चुनौती बनेगा.मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ़ रहेगा, जबकि देर रात या सुबह के समय यहाँ कुहासा छाए रहने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06°C के लगभग रहने की संभावना है.
शून्य से नीचे पहुंचा पंतनगर का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
About the Author

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.