Uttarakhand Weather School Closed News: देहरादून में मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए शनिवार को स्कूल बंद रहेगा. कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश दिया गया है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बर्फबारी और बारिश के मद्देनजर, राज्य के ज्यादातर जिलों के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे.
देहरादन में भी स्कूल रहेंगे बंद
देहरादून में मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए शनिवार को स्कूल बंद रहेगा. कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश दिया गया है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बर्फबारी और बारिश के मद्देनजर, राज्य के ज्यादातर जिलों के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे. टिहरी, पौड़ी, देहरादून, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद.
अल्मोड़ा में भी 24 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल
अल्मोड़ा जिले में 24 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी रहेगी. क्लास 1 से 12 तक की रहेगी छुट्टी. भारी बारिश कि संभावना को देखते हुए ये ऐलान किया गया है. आँगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद. बागेश्वर जिले के सभी स्कूल 24 जनवरी को रहेंगे बंद. डीएम आकांक्षा कोंडे ने घोषित किया अवकाश. भारी बारिश बर्फबारी के चलते घोषित हुआ अवकाश.
नैनीताल में भी बंद रहेंगे स्कूल
पिथौरागढ़ जिले में भी शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल. आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद. खराब मौसम को देखते हुए डीएम ने दिए ऑर्डर. इसके अलावा ऊधम सिंह नगर में ठंड के चलते स्कूलों में रहेगी छुट्टी. 24 जनवरी को स्कूलों में रहेगी छुट्टी. डीएम ने दिए जिले के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश. पौड़ी जिले में मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए शनिवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश. वहीं नैनीताल जिले में भी बंद रहेंगे स्कूल. 24 जनवरी को बंद रहेंगे कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक स्कूल. आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगी छुट्टी. नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने मौसम चलते दिए आदेश.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.