Aam Budget 2026 Uttarakhand: बजट से पहले पूरे उत्तराखंड में एक ही चर्चा है, क्या इस बार केंद्र सरकार पहाड़ी राज्य की जरूरतों को गंभीरता से सुनेगी? हरिद्वार कुंभ से लेकर सड़कों, पर्यटन, आपदा प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर तक, राज्य को कई मोर्चों पर केंद्र से बड़ी मदद की दरकार है. मिडिल क्लास टैक्स राहत की आस लगाए बैठा है, वहीं राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस बजट में उत्तराखंड के लिए कुछ ठोस ऐलान देखने को मिल सकते हैं. अब सबकी नजरें वित्त मंत्री के पिटारे पर टिकी हैं, जिसमें से क्या निकलता है, यह तो बजट पेश होने के बाद ही साफ होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर. (PTI)
देहरादून: देश का आम बजट आने ही वाला है और हर साल की तरह इस बार भी लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं. जैसे-जैसे बजट पेश होने का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे उत्तराखंड की धड़कनें भी तेज हो रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में आम बजट 2026-27 पेश करने जा रही हैं. यह उनका नौवां बजट होगा. ऐसे में सवाल यही है कि क्या यह बजट मिडिल क्लास और पहाड़ी राज्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा? पहाड़ी राज्य होने के चलते यहां विकास की रफ्तार कई बार मैदानी राज्यों से पीछे रह जाती है. ऐसे में केंद्र के बजट से राज्य को विशेष सहयोग की उम्मीद रहती है. उत्तराखंड सरकार को भी केंद्र के आम बजट से 8 बड़ी उम्मीदें है.
हरिद्वार कुंभ के लिए स्पेशल पैकेज की आस उत्तराखंड सरकार की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक हरिद्वार कुंभ को लेकर है. आने वाले कुंभ मेले के लिए राज्य सरकार चाहती है कि केंद्र की ओर से एक स्पेशल पैकेज दिया जाए, जिससे व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
अधूरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर नजर
राज्य में कई ऐसी सड़क, रेल और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं हैं जो लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं. बजट से पहले उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त फंड का ऐलान कर सकती है.
पर्यटन और आपदा प्रबंधन भी बड़ी जरूरत उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन पर निर्भर है. ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में खास प्रावधानों की उम्मीद की जा रही है. वहीं, आपदाओं से बार-बार जूझने वाले इस राज्य के लिए आपदा प्रबंधन को लेकर भी ठोस बजट की मांग लंबे समय से उठती रही है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें