Uttarakhand Budget Live: उत्तराखंड की ग्रीष्मकाली राजधानी गैरसैंण में आज से यानी कि 9 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. यह बजट सत्र दो दिन तक चलेगा. पहले दिन सत्र की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह…और पढ़ें
Uttarakhand Budget 2026 Live: उत्तराखंड की ग्रीष्मकाली राजधानी गैरसैंण में आज से यानी कि 9 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. यह बजट सत्र दो दिन तक चलेगा. पहले दिन सत्र की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से होगी. इसके बाद दोपहर तीन बजे बजट पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि लंच के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी दोपहर तीन बजे बजट पेश करेंगे. दरअसल, राज्य के वित्त मंत्री पुष्कर सिंह धामी ही हैं. इस वजह से वही बजट पेश करेंगे. यहां पढ़ें उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का लाइव अपडेट्स…
Uttarakhand Budget Live: दोपहर तीन बजे पेश होगा बजट
उत्तराखंड बजट लाइवः 9 मार्च को दोपहर तीन बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी बजट पेश करेंगे. इससे पहले सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की होगी शुरुआत. पहले दिन बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की माँग उठा सकता है विपक्ष.
उत्तराखंड बजट लाइवः उत्तराखंड में सत्र से पहले बीजेपी-कांग्रेस में टकराव
Uttarakhand Budget Live: बजट सत्र शुरू होने से पहले ही बीजेपी-कांग्रेस में टकराव दिखना शुरू हो गया है. कार्यमंत्रणा समिति की मीटिंग से कांग्रेस ने दूरी बना ली है. मीटिंग में नहीं पहुंची कांग्रेस. सेशन की अवधि बढ़ाने को लेकर गतिरोध बना हुआ है. विपक्ष की ओर से केवल बसपा विधायक रहे मौजूद.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.