New Year 2026: राजधानी की खूबसूरत वादियां नए साल के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शहर की भागदौड़ से दूर, प्रकृति की गोद में बसे रिजॉर्ट्स और होटल्स पर्यटकों को खास अनुभव देने की तैयारी में जुटे हैं. रंग-बिरंगी सजावट, लाइव म्यूजिक, बोनफायर और स्थानीय व्यंजनों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं.
देहरादून की कड़ाके की ठंड में जलती हुई बोनफायर (अलाव) के पास बैठकर गिटार की धुन और गर्मागर्म पहाड़ी खान-पान का लुत्फ उठाना अपने आप में एक जादुई अनुभव है. इस साल 31 दिसंबर के जश्न के लिए राजपुर रोड से लेकर मालदेवता और चकराता तक के रिजॉर्ट्स ने खास ‘न्यू ईयर पैकेज’ लॉन्च किए हैं. इन पैकेजों में न केवल ठहरने की व्यवस्था है, बल्कि लाइव डीजे, गाला डिनर और आतिशबाजी जैसे आकर्षण भी शामिल हैं. लग्जरी के शौकीनों के लिए Pristine Woods और Hyatt Regency Dehradun जैसे विकल्प भी नए साल के जश्न के लिए देहरादून में मौजूद हैं.

मालदेवता और सहस्रधारा क्षेत्र प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं, यहां स्थित The Needam Resort जैसे स्थानों पर ‘New Year Eve Fiesta’ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सिर्फ ₹2,999 (कपल एंट्री+ फूड पास) जैसे ऑफर्स के साथ यहां खुले आसमान के नीचे बोनफायर, लाइव म्यूजिक और बुफे डिनर, गाला डिनर, गेम्स और आतिशबाजी का आनंद लिया जा सकता है. यह स्थान उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो शहर के शोर-शराबे से दूर शांत वादियों में नया साल मनाना चाहते हैं. यह मालदेवता के भरवा कटल विलेज में स्थित है. इसकी बुकिंग BookMyShow या district.in पर ऑनलाइन की जा सकती है.

प्रिस्टीन वुड्स अपने खास विंटर बोनफायर सेशंस के लिए प्रसिद्ध है, जहां आप गार्डन और फॉरेस्ट व्यू के साथ बारबेक्यू का मजा ले सकते हैं. प्रिस्टीन वुड्स,दून वैली के जगतपुर गांव में स्थित है. लग्जरी और शांति का एहसास चाहने वालों के लिए यह एक फॉरेस्ट-थीम वाला रिजॉर्ट है. इसकी खासियत यहां के पाइनवुड कॉटेज और गार्डन व्यू बहुत मशहूर हैं. यह स्थान निजी डिनर सेटअप और शांत बोनफायर के लिए जाना जाता है. यहां स्टे पैकेज (रहने के साथ पार्टी) के विशेष विकल्प मिलते हैं. इसकी बुकिंग आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट pristinewoods.com पर जाकर संपर्क कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

देहरादून के राजपुर रोड के नजदीक मालसी में हयात रीजेंसी स्थित है. अगर आप 5-स्टार का फील की तलाश में हैं, तो यह सबसे शानदार ऑप्शन है. पूल-साइड पार्टी, लाइव बैंड, और हिमालयी नजारों के साथ विलासिता भरा जश्न. यहां स्टे पैकेज लगभग ₹42,999 से शुरू होते हैं जिसमें पार्टी और अगले दिन का ब्रेकफास्ट शामिल होता है. मसूरी के पहाड़ों पर तारों की तरह टिमटिमाती रोशनी और सर्द फिजाओं में बेहतरीन व्यू के लिए यह बेहतरीन जगह है.आप सीधे बुकिंग के लिए 0135 248 1234 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

देहरादून के बिधोली विलेज में एक खूबसूरत रिजॉर्ट स्थित है. आप देहरादून के कंडोली पहुंचकर यूपीईएस कंडोली कैंपस से 1 किमी आगे जाते हैं तो यह यूपीईएस (UPES) यूनिवर्सिटी के पास स्थित है और अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है. इसका नाम विश्राम रिजॉर्ट है आप अगर यहां जाते हैं तो आपको वाकई आराम और सुकून का अनुभव होगा. न्यू ईयर सेलिब्रेशन में यहां नया दौर 2.0 (Naya Daur 2.0) के नाम से इवेंट आयोजित किया जा रहा है जिसका हिस्सा आप बन सकते हैं. इसकी खासियत यह है कि यहां अनलिमिटेड फूड (2 घंटे के लिए), डीजे नाइट, बोनफायर, आतिशबाजी और बच्चों के लिए एक्टिविटीज भी उपलब्ध है, फैमिली के लिए भी यह जगह बेस्ट है. यहां सिंगल पास 2,090 रुपए से शुरू होता है और कपल्स के लिए भी ऑफर है. आप बुकिंग किया ज्यादा जानकारी के लिए 96342 35916 पर संपर्क कर सकते हैं या उनकी आधिकारिक वेबसाइट vishramresort.in पर भी जा सकते हैं. यहाँ पारंपरिक गढ़वाली संगीत के साथ बोनफायर और कैंपिंग के विशेष ऑफर्स निकाले गए हैं.बर्फबारी की संभावनाओं के बीच यहाँ का जश्न और भी दोगुना हो जाता है.

इनके अलावा राजपुर रोड समेत देहरादून की कई लोकेशन पर प्रसिद्ध क्लब भी हैं जैसे QB Lounge जहाँ अर्ली बर्ड डिस्काउंट और डीजे इवेंट्स होते हैं. वहीं Rumours भी है जहाँ कपल्स के लिए स्पेशल पार्टी पैकेज उपलब्ध हैं और इनका प्रवेश शुल्क लगभग ₹2,500 के आसपास ही है.

नए साल का जश्न मनाने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ों की रानी मसूरी आते हैं क्योंकि कुदरत के स्पर्श का एहसास और नए साल का स्वागत यहां अगर किया जाए तो भला इंसान को और क्या चाहिए़ उसे परिवार के साथ खुशियों का पिटारा यहां मिल सकता है. देहरादून से थोड़ी ही दूरी पर मसूरी में जेडब्ल्यू मैरियट स्थित है और यह रिसॉर्ट ‘हिमालयन रॉयल’ फील देता है. इस साल पहाड़ों के बीच लग्जरी रूम और एक्सक्लूसिव न्यू ईयर ईव पार्टी को लेकर यह काफी चर्चाओं में है क्योंकि इसका पैकेज लाखों तक पहुंच जाता है और शाही अंदाज में आपको नए साल के जश्न की खुशियां मिल जाएगी. इन्होंने न्यू ईयर पर एक इवेंट ‘Mystic Mountains – New Year Edition’ आयोजित करने की घोषणा की है और इसके रॉयल पैकेज भी लाख तक पहुंच जाते हैं तभी यहां सेलिब्रेटी आते हैं.इनके 2 रात/3 दिन के पैकेज की शुरुआत ₹98,000 से होती है. इसमें गाला डिनर, लाइव बैंड और शाही स्वागत यानी Himalayan Guzzle) शामिल है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.