देहरादून: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है और ठंडी हवा के बीच अक्सर हमारा मन गरमा-गरम स्नैक्स, पकोड़े, चिल्ला या रोस्टेड स्नैक खाने का करता है. लेकिन सेहत के प्रति जागरूक लोग और कोलेस्ट्रॉल या मोटापे के डर से तली-भुनी चीजों से परहेज करते हैं. ऐसे में बाजार में एक नया गैजेट आया है, जो बिना तेल के स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने में मदद करता है. इसका नाम है गैस ग्रिल ओवन, जो आपके किचन में बिना तेल के स्वाद का तड़का लगाने के लिए तैयार किया गया है.
गैस ग्रिल ओवन क्या है?
दुकानदार संजीव शर्मा बताते हैं कि गैस ग्रिल ओवन कोई भारी-भरकम बिजली की मशीन नहीं है, बल्कि यह एक स्मार्ट और सरल डिजाइन वाली ग्रिलिंग प्लेट है, जिसे सीधे साधारण गैस चूल्हे पर रखा जा सकता है. यह प्लेट तीन मुख्य हिस्सों से बनी होती है.
सबसे पहले वॉटर ट्रे, जिसमें नीचे की तरफ पानी भरा जाता है. यह पानी खाना पकाते समय नमी बनाए रखता है, जिससे स्नैक्स सूखते नहीं और नरम बने रहते हैं. साथ ही यह अतिरिक्त वसा को सोखने का काम भी करता है.
दूसरा है ग्रिल प्लेट, जो ऊपर की तरफ जालीदार या विशेष कोटिंग वाली होती है. आप इसमें बेसन का चिल्ला, मिक्स वेज पकोड़े, चिकन टिक्का या मछली जैसे आइटम सीधे रख सकते हैं.
तीसरा है हीट सर्कुलेशन, जिसमें गैस की आंच से पानी गरम होता है और उससे निकलने वाली भाप और सीधी गर्मी मिलकर खाने को चारों तरफ से समान रूप से पकाती है.

गैस ग्रिल ओवन में क्या-क्या बनाया जा सकता है?
संजीव शर्मा बताते हैं कि इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहुमुखी प्रतिभा है. इसमें आप इंडियन स्नैक्स जैसे पकोड़े, कुरकुरा चिल्ला और भुट्टे बिना तेल के बना सकते हैं. इसके अलावा पनीर टिक्का, रोस्टेड चिकन, मछली और तंदूरी कबाब भी तैयार किए जा सकते हैं. आप टिक्की, मूंगफली, शकरकंद, ग्रिल्ड सैंडविच, रोस्टेड पापड़ और सब्जियां भी बिना तेल के आसानी से बना सकते हैं.
सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम
यह गैजेट घर के साधारण चूल्हे पर ही तंदूर जैसा स्मोकी फ्लेवर और टेक्सचर देता है. इसमें जीरो ऑयल कुकिंग का फायदा मिलता है, जो हृदय रोग या डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान साबित होता है. बिना तेल के पकने के कारण इसमें कैलोरी बहुत कम रहती है. प्लेट्स नॉन-स्टिक होती हैं और वॉटर ट्रे होने के कारण खाना चिपकता नहीं है, जिससे सफाई बहुत आसान हो जाती है. यह पूरी तरह गैस पर चलता है, इसलिए महंगे एयर फ्रायर या माइक्रोवेव ओवन की जरूरत नहीं पड़ती. देहरादून के राजा रोड मार्किट से इसे खरीदा जा सकता है, साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से भी उपलब्ध है. इसकी कीमत लगभग 3000 रुपये के आसपास है.

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.