Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के लेकर राज्य में मच रहे बवाल के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का ऐलान किया है. धामी सरकार ने फैसला लिया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी.
इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि मामले में SIT बनाई गई, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई. उन्होंने कहा कि अंकिता हमारी बेटी-बहन थी और सरकार उसे पूरा न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बयान आया है. गोदियाल ने इसे संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि अभी यह देखना बाकी है कि क्या सीबीआई की ये जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में होगी या नहीं.
सीबीआई जांच की संस्तुति को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि सरकार की मंशा शुरू से साफ रही है कि अंकिता को इंसाफ दिलाना है. लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस मामले में षड्यंत्र के तहत राजनीति की. बता दें कि अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक पर लोग लड़ाई लड़ रहे हैं. हाल ही में सीएम धामी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की थी.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.