Angel Chakma Death Case Live Updates: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई होनी. एंजेल चकमा हत्या कांड से जुड़ी जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. याचिका में मांग की गई है कि नस्लीय हिंसा को लेकर केंद्र और अन्य राज्यों को दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है.
दाखिल जनहित याचिका में पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के खिलाफ नस्लीय हिंसा से निपटने में संवैधानिक विफलता की न्यायिक जांच की मांग की गई है. जनहित याचिका में कहा गया है कि यह मामला भारत के संवैधानिक अधिकारों के अनुच्छेद 14, 19 (1) (A) एवं (G) और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है. याचिका में कहा गया है कि एंजेल चकमा ने हमले के समय सवाल पूछते हुए कहा था, “हम भारतीय हैं, इसके लिए हमें कौन सा सर्टिफिकेट दिखाना होगा.” याचिकाकर्ता अनूप प्रकाश अवस्थी ने कोर्ट से आग्रह किया है कि केंद्र और सभी राज्यों को इस मामले में जरूरी दिशा निर्देश जारी करें.
गौरतलब है कि उत्तराखंड के देहरादून में एंजेल चकमा की पीट-पीटकर हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि 20 दिन बाद भी मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस को शक है कि वह नेपाल भाग गया है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.