देहरादून. विंटर वेकेशन मनाने के लिए अगर आप देहरादून आए हैं तो यहां आसपास कुछ विंटर डेस्टिनेशंस हैं जहां आप दोस्त और परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं, यहां भागती -दौड़ती जिंदगी से दूर आप इंजॉय कर सकते है.
आप देहरादून के मशहूर हिल स्टेशन पर आ सकते हैं. देहरादून से 34 से किमी दूरी पर मसूरी स्थित है जहां आप घूमने, रहने और विंटर लाइन का नजारा देख सकते हैं. लगभग 38 किमी दूर लंढौर है, 60 किमी धनौल्टी है जबकि 75 किमी कानातल और 88 किमी चकराता हैं, यहां की ऑफबीट लोकेशन आपकी छुट्टियां यादगार बना सकती हैं. सर्दियों का यह मौसम और दिल्ली से इतनी नजदीकी, देहरादून को एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाती है. यहाँ की सड़कें, ऊंचे पहाड़ और स्थानीय पहाड़ी जायका आपकी सर्दियों की छुट्टियों में चार चांद लगा देंगे.

देहरादून की वादियां सर्दियों के मौसम में किसी जन्नत से कम नहीं लगतीं हैं. जब मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहता है, तब दून की धूप और यहां की ताजी हवाएं दिल को सुकून देती हैं. दिल्ली के शोर-शराबे से दूर, यह शहर और इसके आसपास के ठिकाने वीकेंड पर घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

पहाड़ों की रानी का जादुई अहसास<br />देहरादून से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी सर्दियों में सैलानियों की पहली पसंद होती है.दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर का सफर तय कर आप 6-7 घंटे में यहाँ पहुँच सकते हैं.सर्दियों में यहाँ ‘विंटर लाइन’ का अद्भुत नजारा दिखता है, जो दुनिया में बहुत कम जगहों पर नजर आता है. माल रोड पर टहलते हुए हाथ में गरम कॉफी का मग और चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियों का दीदार आपके ट्रिप को यादगार बना देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप मसूरी की भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं, तो देहरादून से करीब 60 किलोमीटर दूर धनोल्टी एक शांत स्वर्ग है. दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 310 किलोमीटर है. यहाँ की लंबी-लंबी देवदार की झाड़ियाँ और सर्दियों में जमने वाली पाले की सफ़ेद परत इसे बेहद रोमांटिक बनाती है. इको पार्क और आलू फार्म यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं, जहाँ आप प्रकृति की गोद में शांति के कुछ पल बिता सकते हैं.

रोमांच और अनछुए रास्तों का सफर आपको अलग ही एक्सपीरियंस देगा. एडवेंचर के शौकीनों के लिए देहरादून से 90 किलोमीटर दूर चकराता एक बेहतरीन विंटर गेटवे है. दिल्ली से यहाँ की दूरी करीब 330 किलोमीटर है.यह जगह अपनी ऊंची चोटियों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है. सर्दियों में जब टाइगर फॉल्स के आसपास का इलाका बर्फबारी से ढक जाता है, तो यहाँ की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए यह जगह किसी रोमांचक सपने जैसी लगती है.

गंगा और सुनहरी धूप और गोवा जैसे बीच का वीव देखने के लिए आप ऋषिकेश आ सकते हैं. यहां गंगा आरती में शामिल होने से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी भी आप कर सकते हैं. देहरादून से मात्र 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषिकेश सर्दियों में घूमने के लिए सबसे सुखद जगहों में से एक है. दिल्ली से यहाँ सिर्फ 5 घंटे में (करीब 240 किलोमीटर) पहुँचा जा सकता है. पहाड़ों के बीच बहती गंगा का शीतल जल और तट पर बैठकर ली जाने वाली गुनगुनी धूप एक अलग ही सुकून देती है. सर्दियों में यहाँ रिवर राफ्टिंग का रोमांच और शाम को त्रिवेणी घाट की आरती का आध्यात्मिक अनुभव रूह को तरोताजा कर देता है.

देहरादून शहर के भीतर स्थित गुच्चूपानी (रॉबर्स केव) और सहस्रधारा सर्दियों में पिकनिक के लिए शानदार हैं. दिल्ली से देहरादून की दूरी 250 किलोमीटर है, जहाँ पहुँचकर आप इन प्राकृतिक गुफाओं और गंधक के पानी के झरनों का आनंद ले सकते हैं. ठंडी हवाओं के बीच गुफा के भीतर पानी में चलना एक अलग ही तरह का एडवेंचर है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को खूब रोमांचित करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.