लंबागांव खंड की कोटलू पंचायत के लाहड़ी गांव में शुक्रवार सुबह लाहट-कोटलू सड़क के किनारे गले में रस्सी का फंदा लगाकर पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला है । मृतक की पहचान मोहिंद्र डढवाल(47) पुत्र मिलाप चंद गांव तपा, पाहड़ा पालमपुर के रूप में हुई है। मृतक का ट्रक चलाता था। कोटलू पंचायत के लाहडी गांव में शुक्रवार सुबह किसी ने सड़क के किनारे व्यक्ति के शव को पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना उसने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी। लंबागांव पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के दो और भाई है। मृतक का एक बेटा व एक बेटी है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक ने बैंक से ऋण लिया था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.