रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह तालाब के पास एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरपाली के जोबा तालाब का है।
जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय विनोद कुमार राठिया का शव सुबह तालाब के पास मिला। बताया जा रहा है कि वह शराब के सेवन का आदी था और बुधवार को किसी काम से घरघोड़ा गया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। परिजन सुबह से उसकी तलाश में थे, तभी तालाब किनारे उसकी लाश दिखाई दी।
शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिसके चलते ग्रामीणों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच और परिजन थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.