यूपी के अमेठी में मंगलवार को डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
हादसा लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमरौली के गढ़ा मोड़ के पास हुआ। मोहनगंज के सूबेदार का पुरवा, बहुआ गांव निवासी मोहम्मद वसीम (59) अपना पत्नी अनवरी बानों (55) के साथ दवा लेने जा रहे थे। वह लोग साइकिल पर थे।
वसीम ने बताया कि सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों लोग सड़क पर गिर गए। डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। अनवरी बानों उसके नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वसीम को एंबुलेंस से जगदीशपुर ट्ऱॉमा सेंटर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उनका उपचार जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.