अजमेर जिले के केकड़ी में दिनदहाडे़ फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में घायल व्यापारी को उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील ने बताया- वारदात पैसे के लेनदेन को लेकर अंजाम दी गई। पीड़ित का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित अम्बिका प्रिन्टर्स के मालिक महेन्द्र साहू व केकड़ी निवासी अजय साहू के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। शाम करीब चार बजे साहू महेन्द्र की दुकान पर पहुंचा और महेन्द्र से कहासुनी के बाद फायर कर दिया। इससे गोली पेट में लगी और महेन्द्र साहू घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों व पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी अजय को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया।
खबर अपडेट की जा रही है…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.